Breaking News

हमें पता है, कमलनाथ कैसे चुनाव जीतते हैं: प्रभात झा

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा हमला किया है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कमलनाथ को हम एक लोकसभा उपचुनाव में हरा चुके हैं और हमें अच्छे से पता है कि वे कैसे चुनाव जीतते हैं। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका खुलासा अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में करूंगा। कुल मिलाकर केवल एक लाइन बोलकर प्रभात झा ने कमलनाथ के चुनाव प्रबंधन को संदिग्ध बता दिया है। अब सवाल यही गूंज रहा है कि क्या कमलनाथ लोकतांत्रिक तरीकों को अपनाकर चुनाव जीतते हैं या…। 

फर्जी वोटर लिस्ट की शिकायत चुनाव आयोग द्वारा खारिज करने के बाद प्रभात झा ने मांग की है कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी शिकायत को ऐसे पेश किया कि मप्र में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है, इससे प्रदेश का नाम देशभर में खराब हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव होने तक बार-बार चुनाव आयोग को हथियार बनाते हुए इस प्रकार की शिकायतें करेगी।
भाजपा को पहले सरकार चलाना नहीं आता था
प्रभात झा ने कहा कि भाजपा पहले सरकार नहीं चला पाती थी। कई लोगों की यही धारणा थी। 1967 में सरकार ज्यादा नहीं चली। 1977 में मौका मिला तो दो साल में निपट गए, फिर 1992 में सरकार भंग कर दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या सुंदरलाल पटवा और कैलाश जोशी को सरकार चलाना नहीं आता था तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …