Breaking News

पुरानी शिवपुरी में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को पीटा मांग रहा दहेज महिला ने SP से की शिकायत

Published by. Akshay purohit

Sep 26, 2023 

शिवपुरी जिले के पुरानी शिवपुरी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक पर जाकर अपने पति की शिकायत दर्ज कराई है महिला ने बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर सबल उठता है।

जानकारी के अनुसार शहर के पुरानी शिवपुरी में रहने वाली पीड़ित महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने व उसके चरित्र पर शक करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि इस मामले की महिला ने पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद महिला के पति को पुलिस ने समझा बुझा कर दोनों को घर भेज दिया। लेकिन इसके बाद भी पति अपनी आदतों से बाज नहीं आया और महिला के साथ एक बार मारपीट कर उसके चरित्र पर सवाल खड़े किए। महिला ने पुलिस अधीक्षक से पति पर कार्यवाही करने की मांग की

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …