Breaking News

खेलते समय किशोर को सांप ने काटा

घास में खेलते समय किशोर को सांप ने काटा उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में किया भर्ती

Published by: Akshay purohit

Oct 3, 2023

शिवपुरी – जिले के बघरा सजोर गांव में खेलते समय एक किशोर को सांप ने काट लिया। किशोर का शिवपुरी के जिला अस्पताल में उपचार जारी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र के बघरा सजौर गांव का राज आदिवासी पिता मलखान आदिवासी उम्र 12 वर्ष चिल्लाते चिल्लाते घर पहुंचा और उसने परिजनों को बताया कि उसके पैर में कांटा लग गया है। परिजनों के देखने के बाद उनको सांप के काटने का शक हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए पास के ही डॉक्टर के यहां ले गए और उपचार कराया। हालत में सुधार ना होने पर किशोर को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालात स्थिर बनी हुई है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …