Breaking News

बीबी और छोटे भाई की पत्नी से छेड़खानी करता है ताऊ का लड़का

विरोध करने पर कर दी पिटाई बाप बेटा जिला अस्पताल में भर्ती

…खबर शिवपुरी जिले के बदरवास थानांतर्गत भोगला गांव से आ रही है । जहां कालू भील और उसके पिताजी की गांव के युवक और परिजन ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मारपीट करने वाले घायलों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भोगला गांव थाना बदरवास के कालू भील ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बीवी और मेरे छोटे भाई की बीवी को हमारे ही ताऊ का लड़का शराब पीकर उन्हें परेशान करता है । जब वे खेत पर जाती है या पानी भरने जाती है तो ये अपने दोस्तों के साथ बैठकर उनके साथ छेड़खानी करता है । जब कालू ने मौके पर आकर विरोध किया तो इसी बात को लेकर ताऊ के लड़के और उसके घरवालों ने मेरी तथा मेरे पिता की मारपीट कर दी । फिलहाल घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए बदरवास पुलिस ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Check Also

वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में दिखी एकजुटता*

🔊 Listen to this *वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में …