Breaking News

विश्व मांगल्य सभा अशोक नगर की सदाचार सभा आयोजित हुई

Published by: Akshay purohit

Oct 10, 2023

अशोकनगर – आदर्श मातृ निर्माण के लिए कार्यरत सङ्गठन विश्वमांगल्य सभा की सदाचार बैठक का आयोजन अशोक नगर में सङ्गठन की सक्रिय सदस्य श्रीमती मिथलेश यादव के निवास पर किया गया।कार्यक्रम में विश्व मांगल्य सभा के उद्देश्य व गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।बैठक में नवीन दायित्ववान सदस्यों का परिचय व स्वागत किया गया।

ज्ञातव्य हो कि विश्व मांगल्य सभा की केंद्रीय बैठक का आयोजन विहत 30 सितंबर 2023 को हैदराबाद में किया गया था जिसमे प्रान्त सहसंयोजिका के रूप में श्रीमती नैना शर्मा तथा श्रीमती कविता साहू की घोषणा की गई।

जिनका आज सदाचार सभा के दौरान स्वागत व अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर लोक प्रतिनिधि परिवार सम्पर्क विभाग की उत्तर भारत संयोजिका श्रीमती डॉ अनुराधा कृष्णपाल सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं,इस अवसर पर श्रीमती रजनी शुक्ला ने नवरात्र पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महत्व को समझाया ।

इस अवसर पर विश्व मांगल्य सभा की अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …