Breaking News

गुंडे व गड्ढे थे दतिया कि पहचान,15 साल में सब बदल डाला:डॉ नरोत्तम मिश्रा

Published by: Akshay purohit

Oct 19, 2023

दतिया। भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के चुनाव प्रचार ने गति पकड ली है।जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाओं में उमड़ रही भीड़ बता रही है कि डॉ नरोत्तम मिश्रा दादा को दतिया के लोग कितना चाहते है।डॉ मिश्रा ने गुरुवार को नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बात ज्यादा पुरानी नही है 15 साल पहले तक ही दतिया कि पहचान गुण्डे व गड्ढे थे। डाकुओं का राज था। आज सब बदल गया है ,नए दतिया ने जन्म लिया है ।अब दतिया कि पहचान विकास और शांति राज हो गयी है।

 

 

डॉ मिश्रा ने चुनाव प्रचार कि शुरुआत ग्राम नोनेर से कि वहां से वह ग्राम बिलोनी,ग्राम पनुहा ,ग्राम खदरावनी,ग्राम मडगुवा सहित अन्य गावो में पहुँचे।यहां आयोजित नुक्कड़ सभाओ मे डॉ मिश्रा को सुनने भारी भीड़ उमड़ी। इनमें महिलाओ कि संख्या भी अच्छी खासी थी।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब भूले नही होंगे । 15 साल पहले हर दिन आप 1लोग डर में जीते थे ,कही रामबाबू गैंग नही आ जाय ,कही दूसरी किसी डकैत गैंग का कहर न टूट पड़े। डर, भय का वातावरण कैसा था याद है न। लेकिन 15 साल में सब बदल गया।आपने अपने दादा पर विश्वास किया ,आशीर्वाद दिया इसी का परिणाम है कि इन 15 सालों में किसी ने डाकू बनने तक कि कोशिश नही की। जिसने कि वह गरेगी घाट पर या थाने में पड़ा मिला। जो डकैत गिरोह थे वह भी कब मिट गए उन्हें ही पता नही चला। पूरे दतिया में शांति का वातावरण है ,शांति राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि किसी कि हिम्मत भी नही है कि वह यहां कि शांति भंग करने कि जुर्रत कर सके।

 

डॉ मिश्रा ने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोग सामने है, में पूछुंगा ,आप सच बताना। दतिया में शांति राज है कि नही? भीड़ एक साथ बोली.. हां।दतिया में विकास कि गंगा बही कि नही बही..फिर वहां हां कि गूंज हुई। दतिया में आपके दुख ,तकलीफ में आपका दादा आपके साथ खड़ा रहा कि नही …भीड़ ने फिर हाँ का उदघोष किया।

डॉ मिश्रा ने कहा कि यह बदलाव

आपके साथ और मेरे प्रयासों से ही आया है।आप जो वोट देते है वही दतिया का भविष्य तय करता है। चुनाव है लोग आएंगे आपको भड़कायँगे, झूठ ,फरेब कि कहानियां सुनाएंगे। लेकिन आप को बहकना नही है अपने दादा पर हमेशा कि तरह विश्वास बनाए रखना है। साथ मे डटकर खड़े रहना है , क्योंकि सवाल दतिया के भविष्य का है।

 

 

 

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …