Breaking News

संदीप यादव नये जनसंपर्क आयुक्त, नीरज सिंह उज्जैन कलेक्टर होंगे

भोपाल ,

Published by: Akshay purohit

Dec 31, 2023

भोपाल। मध्यप्रदेश में नई मोहन सरकार ने आते ही विभागीय कसावट शुरू कर दी हैं। आज मुख्यमंत्री के सचिव जनसंपर्क आयुक्त विवेक पोरवाल को बदल दिया गया हैं। उनकी जगह जनसंपर्क विभाग के नये आयुक्त संदीप यादव को बनाया गया है, वहीं नीरज कुमार सिंह को कलेक्टर उज्जैन बनाया गया है वह पहले नर्मदापुरम के कलेक्टर थे।

उज्जैन के कलेक्टर रहे कुामर पुरूषोत्तम को वल्लभ भवन में उपसचिव बनाया गया है। एनके सूर्यवंशी को कलेक्टर बैतूल भेजा गया है। बैतूल के कलेक्टर अमनवीर सिंह वैस को गुना कलेक्टर पदस्थ किया गया है। सोनिया मीना को कलेक्टर नर्मदापुरम बनाया गया है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …