Breaking News

तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा में मारी कट तो रोड किनारे अनियंत्रित होकर पलटा ई रिक्शा, हादसे में 6 लोग हुए घायल

शिवपुरी : सोमवार, जनवरी 13, 2024

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पारागढ़ मोड पर एक बस ने ई रिक्शा में कट मार दी जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया जिससे हादसे में ई रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए। जिनमे 4 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कटेंगरा गांव के 8 लोग नरवर बाजार से सामान लेकर ई रिक्शा में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी पारागढ़ मोड पर एक तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा में कट मार दी। जिससे ई रिक्शा रोड़ किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिनको उपचार हेतु नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चार लोगों की गंभीर हालत होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …