Breaking News

नायब तहसीलदारों की हुई नवीन पदस्थापना

शिवपुरी, 30 जनवरी 2024/

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने प्रशासकीय कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कार्यरत 4 नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के तहत नायब तहसीलदार संतोष धाकड़ की तहसील नरवर में नवीन पदस्थापना की गई है। नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव का तहसील रन्नौद से तहसील कोलारस, नायब तहसीलदार आशीष जैन को तहसील नरवर से अब तहसील बैराड़, प्रभारी नायब तहसीलदार लज्जाराम राजौरिया को तहसील रन्नौद में नवीन पदस्थापना दी गई है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …