Published by: Akshay purohit Feb 5,2024
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन,खेला पारंपरिक खेल गुल्ली डंडा
अशेाक नगर : सोमवार, फरवरी 5, 2024,

खेलों की तरह असल जिंदगी में भी कोऑर्डिनेशन जरूरी है, तभी आप ऊंचाइयां छू पाएंगे,उक्त आशय के उद्गार केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय (ओपन) राज्यसभा सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर स्थानीय संजय स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ियों को तीन चीजें सीखने को मिलती हैं, पहली कप्तान जितना मजबूत होता है,जितनी उसकी टीम होती है, कप्तान कितना ही बड़ा खिलाड़ी हो, लेकिन टीम ठीक नहीं है, तो कप्तान कमजोर पड़ जाता है, दूसरा खिलाड़ियों में कोआर्डिनेशन भी जरूरी है, तभी आप मजबूत होंगे, टीम को मजबूत और उसमें कोऑर्डिनेशन बनाए रखना केवल खेल में ही नहीं अपनी जिंदगी में भी बनाना होगा, तभी जाकर ऊंचाइयों को छू सकेंगे। तीसरा जो खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते समय विरोधी टीम या खिलाड़ी के प्रति और खेल के प्रति निष्पक्षता सम्मान और उदारता दिखता है वही जिंदगी में आगे बढ़ पाता है। यह तीनों चीजें मैंने यहां के बच्चों में देखी है। जिले के बालक बालिका एवं नवयुवकों में वह शक्ति है जो भारत माता के तिरंगे को राष्ट्रीय स्तर तक नहीं बल्कि विश्व पटेल तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में मैंने बच्चों में आत्म शक्ति के साथ नेतृत्व करने की क्षमता देखी है, उन्होंने कहा कि कोई भी खेल हो उसे खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, खेल मैदान में एक विजेता होता है, एक हारा हुआ खिलाड़ी होता है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने भी संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने खेल मैदान पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया उन्होंने खो-खो, गिल्ली डंडा, कबड्डी वालीबाल कराते बुशु सहित अन्य खेलों में सहभागिता कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस किया और खेल शुरू करवाए, इसके पश्चात विजेता उपविजेता टीमों को नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, चंदरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, नपा अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया,भाजपा महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, भाजपा कार्यकर्ता सहित खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। सिंधिया ने खेला पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा का पहले तो खेल दिखा इसके पश्चात वह स्वयं खेलने लगे गिल्ली डंडा खेलते समय सिंधिया काफी उत्साहित थे और उन्होंने दूसरे राउंड में एक पॉइंट भी बनाया। 40 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों में से 11 अशोकनगर के श्री सिंधिया ने कहा कि जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है, जिसमें 40 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी अशोकनगर जिले के हैं, उन्होंने कहा पिछले वर्ष यह प्रतियोगिता सात दिवस की आयोजित होगी,जिसमें पंचायत स्तर की टीमें ली जाएंगी ओर फिर एक साथ संसदीय क्षेत्र की प्रतियोगिता भी की जाएगी। संसदीय स्तर की प्रतियोगिता में नेशनल खिलाड़ी को भी आमंत्रित किया जाएगा। भारत आध्यात्मिक, आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहा है केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा भारत आध्यात्मिक, आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहा है,भारत को खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए,भारत ने एशिया एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 100 से ज्यादा मैडल जीते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि खेल के क्षेत्र में भी बच्चे आगे बढ़ें। पूर्व विधायक जज्जी ने दी खेलों की जानकारी पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय ओपन राज्यसभा सांसद प्रतियोगिता में 12 खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कबड्डी,बॉलीबॉल,गिल्ली डंडा,खो-खो, बैडमिंटन,सितोलिया,कराटें, कुरास, बुशु,रस्सा कस्सी,गोला फेंक, एवं लंबी कूंद जैसे खेलों का आयोजन किया गया था,पहले दिन 900 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया,दूसरे दिन 500 खिलाड़ियों ने और तीसरे दिन ढाई सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर इस प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता बने उन्होंने कहा सभी विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रैकसूट, नगद राशि एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है,उन्होंने कहा श्रीमंत सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर विकास के क्षेत्र में आगे तो बढ़ ही रहा है लेकिन श्री सिंधिया की मंशा थी कि इस क्षेत्र के खिलाड़ी भी आगे बड़ैं उसी क्रम में ये प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता के प्रभारी सचिन चौधरी द्वारा किया गया। यह टीमें रहीं विजेता उप विजेता कबड्डी में बालक वर्ग में न्यू स्टार क्लब मुंगावली विजेता, एस के अकेडमी अशोकनगर उप विजेता रही, विजेता टीम को 21 हजार की नगद राशि पूरी टीम को ट्रैक सूट ओर प्रतीक चिन्ह सम्मान स्वरूप दिए गए,बालिका वर्ग कबड्डी में एस के अकेडमी विजेता, शा.कन्या उच्चतर मा. विद्यालय मुंगावली उप-विजेता रही, इन्हें भी 21 हजार की नगद राशि,ट्रैक सूट, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सभी खेलों की विजेता उप विजेता टीमों को अलग- अलग राशि से सम्मानित किया गया। सभी विजेता उप विजेता टीमों को ट्रैक सूट, प्रमाण पत्र दिए गए।
Manthan News Just another WordPress site