Breaking News

मैराथन दौड़ में भाग लेकर हम सभी विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बने:सांसद डॉक्टर के पी यादव

Published by: Akshay purohit

Feb 19, 2024

21 फरवरी को सांसद खेल स्पर्धा के तहत होने वाली मिनी मैराथन दौड़ को लेकर सांसद ने दी जानकारी

अशोकनगर। मैराथन दौड़ में भाग लेकर हम सभी विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बने,यह बात क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर कृष्ण पाल सिंह यादव ने सोमवार को स्थानीय राजश्री होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जय कुमार सिंघई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्ञानेश्वरी सक्सेना, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दयाशंकर कुशवाहा भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि जो सपना हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, जो संकल्प लिया है, विकसित भारत का, उसी के तहत यह मैराथन दौड़ हम इसलिए करना चाहते हैं कि उसमें हमारे सभी युवा साथी आएं, और जो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है, विकसित भारत का उसमें सहभागी बने, और वैसे सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत यह मैराथन सभी जगह होती रही है हम लोगों ने पिछले साल भी कुछ खेल गतिविधियां तीनों जिलों अशोकनगर, गुना,शिवपुरी में कराईं थीं, आगे भी खेल गतिविधियां तो चलती रहेंगी, लेकिन मैराथन उस समय नहीं करा पाए थे, तो युवा साथियों की तरफ से एक ऐसा सुझाव आया था, कि मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाए। उस मैराथन दौड़ का आयोजन 21 फरवरी 2024 बुधवार को सुबह 7 बजे सुभाष गंज से प्रारंभ होगा,जिसका वहीं जाकर समापन होगा। इस मैराथन दौड़ में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार के अलावा स्पर्धा में पहले जो 20 महिला पुरुष प्रतिभागी रहेंगे उनके लिए स्मार्ट वाचेज भी रखी गईं हैं। इस तरह की एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, मेरा आप सभी लोगों से आग्रह है कि आप भी उसमें सहभागी बने, क्योंकि यह विकसित राष्ट्र के लिए दौड़ है, और उसमें आपका भी सहयोग रहे। युवा साथियों के साथ-साथ बाकी लोगों का भी, हम देखते हैं कि सुबह-सुबह पूरे शहर में काफी लोग घूमने जाते हैं, दौड़ने जाते हैं, उसमें हमारे युवा साथी भी रहते हैं कुछ महिलाएं भी रहती हैं, बुजुर्ग भी रहते हैं, रूटीन में जाते हैं, तो यदि एक साथ हम सब लोग विकसित भारत के लिए अगर हम दौड़ेंगे तो उसका निश्चित ही संदेश भी अच्छा जाएगा। और आने वाले भविष्य में हम सभी चाहते हैं कि हमारा राष्ट्र परम वैभव पर पहुंचे।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …