Breaking News

*डॉ नरोत्तम मिश्रा पहुँचे घटना स्थल,शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस*

*डॉ नरोत्तम मिश्रा पहुँचे घटना स्थल,शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस*

*मृतको के अंतिम संस्कार में भी हुए शामिल*

*दतिया। दतिया में घटित हुई दुःखद घटना का समाचार मिलते ही पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा गुरुवार दोपहर भोपाल से दतिया पहुँचे।*
*डॉ मिश्रा ने घटना स्थल खलकापुरा पहुंचकर घटना का जायजा लिया व शोक संतत परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।*

*इसके बाद डॉ मिश्रा अस्पताल पहुँचे व घायलों का हाल चाल जाना। वह मृतकों की अंत्येष्टि में भी शामिल हुए।*

*डॉ मिश्रा ने बताया कि दतिया में हुए हादसे की सारी घटना से मैंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को टेलीफोन द्वारा अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा घायलों के बेहतर इलाज और पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया है, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री जी ने की है। मुख्यमंत्री जी द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त कर ली है, साथ ही समुचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं।*

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …