Breaking News

दो दशकों के बाद फिर लगेगा भैरों राई का मेला



शिवपुरी के कोलारस में स्थित भैरों राई ग्राम में 20 वर्षों बाद फिर भैरों बाबा मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 4 मई से शुरू होकर 5 मई तक चलेगा। इस मेले में धार्मिक आयोजन के साथ-साथ ग्रामीण खेल-कूद जैसे घोड़ा दौड़, कुश्ती और रस्साकस्सी प्रतियोगिताएं भी होंगी। विजेताओं को नगद पुरस्कार और सम्मानित किया जाएगा।

मंदिर समिति के सदस्य अवतार सिंह यादव ने बताया कि यह प्रयास स्थानीय परंपराओं और आस्था को पुनर्स्थापित करने का है। ग्रामीणों में इस मेले को लेकर उत्साह है और सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा …