Breaking News

भ्रष्टाचारी राजेंद्र भारती की अंतिम आस भी टूटी, फिर सुनवाई टली*

*भ्रष्टाचारी राजेंद्र भारती की अंतिम आस भी टूटी, फिर सुनवाई टली*

*दतिया उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू*

भोपाल। बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद विधायकी गंवा चुके दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अंतिम उम्मीदों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई 14 जुलाई तक टल गई, जिससे भारती की राजनीतिक उम्मीदों पर लगभग विराम लग गया है।

राजेंद्र भारती ने दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है। मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन भी लगाया गया था। 26 मई को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन प्राथमिकता वाले मामलों की सुनवाई में समय समाप्त हो जाने के कारण राजेंद्र भारती के प्रकरण सहित कई मामलों को आगे बढ़ा दिया गया। लगातार तीसरी बार सुनवाई टलने से भारती खेमे में मायूसी का माहौल है।
गौरतलब है कि 2 अप्रैल को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में राजेंद्र भारती को 3 वर्ष की सजा सुनाई थी। सजा सुनते ही कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी थी।
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर दतिया में उपचुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दतिया कलेक्टर ने 25 मई को आयोग को रिपोर्ट भेजकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होने की जानकारी दे दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि चुनाव आयोग अब कभी भी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
कानूनी जानकारों का मानना है कि बैंक फ्रॉड और आर्थिक अपराध जैसे गंभीर मामलों में अदालत से राहत मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में राजेंद्र भारती की राजनीतिक वापसी की संभावनाएं लगातार कमजोर होती नजर आ रही हैं।

Check Also

दतिया की ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) को मिली सौगात, नया आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत*

🔊 Listen to this *दतिया की ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) को मिली सौगात, नया आंगनवाड़ी …