Breaking News

 भाजपा की महिला विधायक बोलीं- नहीं लडूंगी अगला चुनाव

मंथन न्यूजसागर, भोपाल। सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पारुल साहू ने 2018 में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व को दे दी है। अचानक महिला विधायक द्वारा इस तरह आगे चुनाव न लड़ने की बात ने भाजपा संगठन में हलचल मचा दी है।
जानकारी के मुताबिक विधायक ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल से मुलाकात कर अपनी बात रखी। उन्होंने इसके लिए पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया। पारुल साहू का कहना है कि अभी जो हालात हैं उसमें चुनाव लड़ना उनके लिए मुमकिन नहीं है। ऐसे में भाजपा संगठन अभी से सुर्खी सीट के लिए नए नाम की तलाश शुरू कर दे।
यह बात भी सामने आ रही है कि उन्होंने पार्टी संगठन के वरिष्ठों से जिला अध्यक्ष राजा दुबे की शिकायत की है। विधायक का कहना है कि दुबे की वजह से ही उन्हें अपना काम करने में परेशानी आ रही है। गौरतलब है कि इसके पहले सुर्खी सीट पर 10 साल से कांग्रेस का कब्जा रहा था, जिसके बाद पारुल साहू यहां से विधायक चुनी गईं।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …