Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमामि नर्मदे सेवा यात्रा के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 मई को अनूपपुर जिले के अमरकंटक में 148 दिन की ‘नमामि देवि नर्मदे’-सेवा यात्रा के पूर्णता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद ज्ञान सिंह और स्वामी अवधेशानंद मंचासीन होंगे।
कार्यक्रम में राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, त्रि-स्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के जन-प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में नर्मदा सेवा यात्री, साधु-संत और आमजन उपस्थित रहेंगे।
प्रधानमंत्री पूर्वान्ह 11.05 बजे नई दिल्ली से वायुमार्ग से रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे जबलपुर विमानतल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री जबलपुर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर अनूपपुर जिले के अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपेड पर दोपहर 1.35 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हेलीपेड से दोपहर 1.40 बजे रवाना होकर दोपहर 2.00 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 2.00 बजे से 2.10 बजे तक मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे से अपरान्ह 3.30 की अवधि में ‘नमामि देवि नर्मदे’-सेवा यात्रा के पूर्णता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर अपरान्ह 3.55 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति यूनिवर्सिटी हेलीपेड पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सायं 4.00 बजे हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 5.05 बजे जबलपुर विमानतल पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री जबलपुर विमानतल से सायं 5.10 बजे नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …