Breaking News

कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सिंह के सामने लड़ने का मजा ही कुछ और होगा


कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सिंह के सामने लड़ने का मजा ही कुछ और होगा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पार्टी जहां से कहेगी वहीं से चुनाव लडूंगा।
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पार्टी जहां से कहेगी वहीं से चुनाव लडूंगा। अगर मुझसे पूछा गया तो भोपाल सीट से चुनाव लड़ना चाहूंगा। दिग्विजय सिंह के सामने लड़ने का मजा ही अलग रहेगा। विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी अगर भोपाल से भाजपा के साधारण कार्यकर्ता या पार्षद को भी मैदान में उतार देगी तो वह भी दिग्विजय के सामने जीत जाएगा। मैं पश्चिम बंगाल का कार्यभार संभाल रहा हूं, वहां भाजपा को चुनाव में बड़ी बढ़त मिलेगी।
भाजपा विधायक रमेश मैंदोला ने शहर के इतिहास में पहली बार चौकीदारों का सम्मान समारोह आयोजित किया है। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस दौरान यहां मौजूद चौकीदारों का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीटर पर खुद के नाम के आगे चौकीदार लिखने के बाद सभी भाजना नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि वे देश के चौकीदार हैं। कार्यक्रम में विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …