Breaking News

आईआईटी का पेपर देकर लौटी छात्रा ने लगाई फांसी

 मंथन न्यूज़ शिवपुरी। शहर के फिजीकल चौकी अंतर्गत आने वाली प्रियदर्शनी कॉलोनी में एक छात्रा ने सोमवार की रात 9ः00 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा के भाई विजय शाक्य ने चौकी प्रभारी विकास यादव को बताया कि उसकी बहिन समृद्घ (श्वेता) (19) पुत्री मोहन शाक्य कर्मचारी मध्यांचल ग्रामीण बैंक, 2 अप्रैल को ग्वालियर में आयोजित आईआईटी की परीक्षा देकर लौटी थी और उसके बाद से उदास थी। आज जब घर पर वह अकेली थी तब दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसे फंदे पर झूलते हुए सबसे पहले भाई विजय ने देखा और बाद में परिजनों को जानकारी दी। प्राथमिक जानकारी में यह भी खुलासा हुआ है कि छात्रा काफी होनहार थी और कक्षा 10 में 92 प्रतिशत जबकि कक्षा 12वीं में 84 प्रतिशत अंक से परीक्षा उत्तीर्ण की थी। चौकी प्रभारी यादव ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 

Check Also

​​​​​​​लॉकडाउन में शुरू की थी तैयारी, पहले बनीं GST इंस्पेक्टर, MPPSC में मिली 12वीं रैंक, किसान की बेटी मोना अब डिप्टी कलेक्टर

🔊 Listen to this ​​​​​​​लॉकडाउन में शुरू की थी तैयारी, पहले बनीं GST इंस्पेक्टर, MPPSC …