Breaking News

योगी आदित्यनाथ बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, दिनेश शर्मा और केशव मौर्य बनें डिप्टी सीएम

योगी आदित्यनाथ बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, दिनेश शर्मा और केशव मौर्य बनें डिप्टी सीएमपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़   न्यूज़ लखनऊ: योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुन लिए गए हैं. विधायक दल की हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है. इनके साथ ही बीजेपी ने केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है. केशव प्रसाद मौर्य जहां बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हैं, वहीं दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर हैं. यूपी में सीएम कौन बनेगा को लेकर चल रहे सस्पेंस पर अब विराम लग गया है. बताया जा रहा है कि गोरखपुर से लोकसभा सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम तब चुना गया जब आरएसएस ने मनोज सिन्हा के नाम के साथ सहमति नहीं जताई. ऐसी खबर थी कि पीएम मोदी और बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने जूनियर टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा के नाम का समर्थन किया था.


इससे पहले शनिवार की दोपहर योगी आदित्यनाथ चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करने के लिए पहुंच थे. शाम को ही वह दिल्ली से लौटे थे. हालांकि उस वक्त प्रेस से बात करने के दौरान उन्होंने किसी तरह का खुलासा नहीं किया था और चुपचाप कार में बैठकर चले गए थे. बीजेपी विधायकों की बैठक में भी योगी आदित्यनाथ के समर्थक उनके लिए नारे लगा रहे थे.


बताते चलें कि आदित्यनाथ की पहचान फायरब्रांड नेता के रूप में रही है. विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा रैलियां करने वाले आदित्यनाथ पूर्वांचल के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं. भाषणों में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों को उन्होंने जोर शोर से उठाया था. बीजेपी के इस फायर ब्रांड नेता का असल नाम अजय सिंह नेगी है और वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से हैं. योगी आदित्यनाथ के नाम सबसे कम उम्र (26 साल) में सांसद बनने का रिकॉर्ड है. उन्‍होंने पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता था. इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार लोकसभा का चुनाव जीतते रहे.

Check Also

पवित्र सोनागिर मंदिर प्रबंधन ने किया डॉ नरोत्तम मिश्रा का सम्मान*

🔊 Listen to this *पवित्र सोनागिर मंदिर प्रबंधन ने किया डॉ नरोत्तम मिश्रा का सम्मान* …