Breaking News

अगस्त 2017 से शुरू होंगी 4 नई आई.टी.आई.

 मंथन न्यूज़ ; प्रदेश में अगस्त 2017 से 4 नई आई.टी.आई. शुरू होंगी। रायसेन जिले के सिलवानी एवं बेगमगंज, देवास जिले के हाटपिपल्या और अनूपपुर जिले के बदरा में नये आई.टी.आई. शुरू होंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में 5 नये आई.टी.आई. छिंदवाड़ा जिले के पीपलानारायणवार, उमरिया जिले के मानपुर, पाली, छतरपुर, जिले के चंदला और बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में प्रारंभ किये गये हैं। इसी तरह आई.टी.आई. उमरिया, मैहर और खाचरोद में तीन अतिरिक्त ट्रेड प्रारंभ करने की भी स्वीकृति दी गयी है।

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …