Breaking News

मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर से भेंट

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर से भेंट की।

मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर से भेंट कर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर के एक्ट में संशोधन का आग्रह करते हुए कहा कि कॉलेजों की संबद्धता छत्रसाल यूनिवर्सिटी से ही हो, क्योंकि केन्द्रीय विश्वविद्यालय संबद्धता नहीं दे सकते। उन्होंने ग्वालियर के लिये आई.आई.एम. या कोई एक उच्च शिक्षण संस्थान की सौगात देने का आग्रह किया। श्री जावड़ेकर ने उनके आग्रह पर जल्द ही विचार करने का भरोसा दिलाया।

श्री पवैया ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर जाकर सौजन्य भेंट की तथा दीप पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ दी। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री के रूप में अपने अनुभवों को साझा किया।

Check Also

गहोई वैश्य महिला सभा की राष्ट्रीय बैठक में संगठनात्मक एकता और समन्वय पर विशेष जोर

Shivpuri Madhya PradeshPublished on: Oct 31, 2026 at 16:25 गहोई वैश्य महिला महासभा की बैठक …