Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के दौरे की तैयारियो को लेकर भाजपा की जिला बैठक आज (5 अक्टूबर)।

*भाजपा की जिला  बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा एवं सांसद श्री नंदकुमार चौहान जी का मिलेगा मार्गदर्शन।*
शिवपुरी। भाजपा के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह* जी के 9 अक्टूबर को  शिवपुरी प्रवास व कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक भाजपा के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *श्री प्रभात झा जी* एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद *श्री नंदकुमार सिंह जी चौहान* के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक भाजपा कार्यालय कोठी नं 1 पर 5 अक्टूबर दोपहर 2 बजे रखी गयी है बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी जी करेंगे।
बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य.मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी.सांसद. विधायक गण.पूर्व विधायक, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री समस्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री , जिला पंचायत. जनपद पंचायत. नगर पालिका.नगर पंचायत. क्रषि उपज मंडी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष. निगम मंडल बोर्ड प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं विधानसभा विस्तारक ,विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी अनिवार्य रूप से बैठक में  उपस्तिथ रहेगे।
      भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने सभी से अनुरोध किया है कि समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
*जिला मीडिया सेंटर भाजपा शिवपुरी*

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …