Breaking News

यहां फट सकते हैं बादल, घरों से न निकले लोग, फिर मौसम विभाग ने जारी किया…

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा, सागर, कटनी, दमोह, इटारसी होशंगाबाद, ग्वालियर, ग्वालियर और जबलपुर में भारी बारिश हो सकती है। जबलपुर में बादल भी फट सकते हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि लोग इस समय अपने घरों से बिल्कुल भी न निकले। सोशल मीडिया पर चली इस प्रकार की चेतावनी से पूरे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया।

इधर, पत्रिका ने इस वायरल मैसेज की पड़ताल की। इस पर मौसम विभाग ने इस प्रकार की किसी भी चेतावनी जारी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने सही जानकारी जारी की।

 

फिर मौसम विभाग ने दी सही जानकारी
इसके बाद मौसम विभाग ने सही चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मानसूनी सिस्टम बनने से प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो रहा है।
मौसम विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत 12 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अशोकनगर, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, सागर, दमोह और जबलपुर शामिल हैं। भोपाल-इंदौर में रिमझिम बारिश के आसार है।

यहां बिगड़े हालात
-मध्यप्रदेश के गोटेगांव नरसिंहपुर जिले में 24 घंटों के दौरान 6 इंच बारिश होने से 41 सालों का रिकार्ड टूट गया।
-गोटेगांव के छीदोरी में 5 परिवार बाढ़ से घिर गए थे, उन्हें ट्यूब की नांव बनाकर जैसे-तैसे बचाया गया।
-हालात यह है कि राहत शिविरों में 350 लोगों को रखा गया है।

राजधानी में अब तक 700 मिमी बारिश
राजधानी में मंगलवार सुबह से ही बादलों का डेरा रहा, लेकिन तेज बारिश नहीं हो पाई। दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक शहर में मात्र दो मिलीमीटर ही बारिश दर्ज की गई। शहर के कई इलाकों में दिन में विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी।

वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे। शहर के आसपास झमाझम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून सीजन शुरू होने के बाद से अभी तक राजधानी में 700 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 114 मिमी कम है।

 

अधिकतम तापमान में गिरावट
दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बरसात से तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को यह गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि बादलों के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगस्त में 70 फीसदी बारिश
राजधानी में अभी तक अगस्त कोटे की 70 फीसदी बारिश ही हो पाई है। अगस्त में अब दो दिन ही बचे हैं। ऐसे कोटा पूरे होने की संभावना कम ही है। अगस्त में सामान्य बारिश का आंकड़ा 346 मिलीमीटर का है, जिससे अभी हम पीछे चल रहे हैं।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …