Breaking News

‘कोरोना का नहीं नहीं ‘डरो-ना’ का असर है ये’, जयपुर में भी मच सकती है भगदड़!

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी भी कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं

भोपाल/ मध्यप्रदेश की सियासत में ड्रामा जारी है। इस बीच सोलह मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है लेकिन इस पर भी कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। माना जा रहा है कि रविवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इस पर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधा है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ की सरकार खुद को बचाने के लिए कोरोना का सहारा ले रही है। उन्होंने ने तो यहां तक दावा कर दिया कि जयपुर में जो कांग्रेस विधायक रुके हैं, उनमें भी भगदड़ मच सकती है। नरोत्तम ने कहा कि कोरोना क्या विधानसभा के इंतजार में है, यहां तो लोकसभा चल रही है। लोकसभा में तो कोरोना से कोई दिक्कत नहीं है।

‘डरो-ना’ है ये
नरोत्तम ने कहा कि ये कोरोना वायरस नहीं है, ‘डरो-ना’ है। क्योंकि कांग्रेस के विधायक इनका साथ छोड़ रहे हैं। कोरोना का कोई डर नहीं है, यहां ‘डरो-ना’ का डर है। लोकसभा जब चल रही है तो विधानसभा में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, सत्र बढ़ाए जाने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सब स्वांग हैं। वहीं, रविवार को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक पर उन्होंने कहा कि जब सारे मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं तो फिर कैबिनेट कैसे।

कैबिनेट हो रही है तो इस्तीफे कैसे
बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दो दिन पहले ही जब सारे मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए थे तो फिर कैबिनेट कैसे हो रही है। फिर ये झूठ है। किसी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफे ही नहीं दिए और बर्खास्त भी हो गए। उनके विभाग भी दूसरे को दे दिए गए। विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं, उनका स्वीकार नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में विचित्र की स्थिति बनी हुई है।

हमलोग कर रहे प्रतीक्षा
फ्लोर टेस्ट को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमलोग अभी प्रतीक्षा कर रहे हैं और देख रहे हैं कि उनका स्टैंड क्या होता है। वहीं, सिंधिया समर्थकों के टूटने पर नरोत्तम ने कहा कि वो टूटे या नहीं टूटे, ये अपने संभाले नहीं तो इधर टूट जाएंगे। थोड़ी भी देर हुई तो जयपुर में भगदड़ मच जाएगी। मेरे पास इतनी जानकारियां जरूर आ रही हैं। हमलोग किसी से संपर्क नहीं कर रहे हैं, वो लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं। नंबर के सवाल पर कहा कि राज को राज रहने दो।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …