Breaking News

शिवपुरी में तीन लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

शिवपुरी। जिला स्वास्थ्य महकमे ने सोमवार को कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि तीन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इनमें खनियांधाना के ग्राम अछरौनी सहित बदरवास के बांग्लादेश गए युवक सहित बॉर्डर लाइन पॉजिटिव पहले मरीज की तीसरी रिपोर्ट भी शामिल है। इस रिपोर्ट के बाद न सिर्फ स्वास्थ्य महकमा बल्कि जिला प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली है। कलेक्टर अनुग्रहा पी और एसपी राजेश चंदेल का कहना है कि जिले के लोग सतर्कता और सावधानी का परिचय दे रहे हैं। घरों में रह रहे हैं। इसके नतीजे में हम कोरोना से लड़ाई में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग घरों में रहें, जिससे कोरोना का संक्रमण न फैले।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …