भोपाल .बीजेपी की राजनीति में दैदिप्यमान नक्षत्र के रूप में अपनी मेहनत ,सरलता ,मृदुभासी और पार्टी के वरिष्ठों के विश्वास के कारण एक अलग पहचान बना चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा पार्टी के शीर्ष नेता और गृहमंत्री अमित शाह के हर भरोसे पर चाणक्य के रूप खरे उतरे हैं .श्री शाह ने डॉ. मिश्रा को जो भी कार्य सौंपा ,उसे बखूबी पूरा किया है .चाहे यूपी बिधानसभा के चुनाव का प्रभार रहा हो या लोकसभा का प्रभार दोनों चुनाव में कुशल रणनीति और संगठन क्षमता से मिले कार्यों का सफलता पूर्वक निर्बहन किया .साथ ही शिवराज सरकार में संकट मोचक की भूमिका में रहे .पिछले बिधानसभा चुनाव में बीजेपी ५-६ सीटों की कमी के कारण सरकार नहीं बना सकी और कांग्रेस छोटी सी जीत को पचा न सकी और एक साल के अंदर जनता के बीच एक्सपोज हो गई .कांग्रेस की कमजोर कड़ी और राजा का अति मेहतबाकाक्षीं होना और नाथ का एहंकार कांग्रेस की चला चली की बेला बन गई .कांग्रेस का जो एपिसोड चला उसने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हांसिये पर ला खड़ा किया .बस बीजेपी ने श्री सिंधिया के मन को भांपा और बीजेपी ने ऑपरेशन लॉट्स अभियान को गति दी .अभियान की कमान खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सॅभाली और श्री सिंधिया से बात करने के लिए मध्यप्रदेश बीजेपी के चाणक्य डॉ . नरोत्तम मिश्रा समेत कुछ और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी .
इधर बात बनी – श्री सिंधिया बीजेपी के हुए और नाथ के शेयर भाव औंधे मुंह गिरे यानि सरकार चली गई .नाथ और राजा हाथ मलते रह गए .इस पुरे एपिसोड में कांग्रेस के स्तीफा देने बाले बिधायक चट्टान की तरह श्री सिंधिया के साथ खड़े रहे .( घर में रहें ,सुरक्षित रहें)
Manthan News Just another WordPress site