Breaking News

कोरोना: कमलनाथ का शिवराज पर वार- मंत्रियों के बिना चलने वाली इकलौती सरकार

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा राहुल गांधी ने इस गंभीर बीमारी को लेकर काफी पहले ही चिंता जाहिर की थी. केंद्र सरकार ने इसकी गंभीरता को समझने में लंबा समय लगा दिया और 40 दिनों के बड़े अंतर के बाद लॉकडाउन जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया.

कोरोना: कमलनाथ का शिवराज पर वार- मंत्रियों के बिना ही चल रही सरकार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार और शिवराज सरकार पर निशाना साधा है. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने इस गंभीर बीमारी को लेकर काफी पहले ही चिंता जाहिर की थी. साथ ही कमलनाथ ने बिना मंत्रियों के सरकार चलने को लेकर भी तंज कसा.

कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना की गंभीरता को समझने में लंबा समय लगा दिया और 40 दिनों के बड़े अंतर के बाद लॉकडाउन जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया. क्योंकि उस दौरान केंद्र सरकार का ध्यान राज्य सभा चुनाव को देखते हुए सांसदों को अपने पक्ष में करने पर था. इस वजह से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने में भारी देरी की गई.

वहीं मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रदेश इकलौता राज्य हैं जहां स्वास्थ्य मंत्रालय में कोई मंत्री ही नहीं है.

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …