Breaking News

मध्य प्रदेश: 45 लोगों को जिंदगी मिली दोबारा, आधी रात को हुआ सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुल्तानगढ़ झरने में बुधवार शाम अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है। ये सभी लोग पिकनिक मनाने यहां आए हुए थे।


पानी के तेज बहाव में फंसे सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है।
शिवपुरीमध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित सुल्तानगढ़ झरने में बुधवार शाम एक प्राकृतिक झरने में अचानक पानी का बहाव तेज होने के कारण फंसे सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है। ये सभी लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिकनिक मनाने गए थे। शिवपुरी के एसपी राजेश हिंगानकर ने बताया कि हमने 40 लोगों को बचा लिया है जबकि 5 लोगों को पहले ही हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया था।
यह रेस्क्यू ऑपरेशन रात 2 बजे तक चला। मध्यप्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने रेस्क्यू ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘फिलहाल हमें नहीं पता कि कितने लोग बह गए हैं। तेजी से कार्रवाई करने और लोगों को बचाने के लिए मैं प्रशासन को बधाई देती हूं।’ कहा जा रहा है कि झरने के तेज बहाव में 8 से अधिक लोग बह भी गए थे।
दरअसल बुधवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में आसपास के लोग पिकनिक मनाने झरने के पास आए थे। ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के कारण अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया। तेज बहाव के कारण 8 से ज्यादा लोग बह गए जबकि कुछ चट्टानों के बीच में फंस गए। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, ‘मप्र के ग्वालियर शिवपुरी क्षेत्र के सुल्तानगढ़ फाल्स पर बॉंध से पानी छाड़े जाने से 11 युवकों के बह जाने की दुखद ख़बर है और कई लोग फंसे हुए हैं। बिना सूचना के पानी छोड़ना अपराधिक कृत्य है और संबंधित अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।’ वही आज  गुरूवार को  बह गये युवको की तलाश जारी है अभी तक किसी का कुछ पता नही चल सका।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …