भोपाल। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महामारी के बीच गृह एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार 26 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले से संवाद करेंगे। जहां वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेडिकल स्टाफ के साथ संवाद करेंगे। वहां मिश्रा उनकी समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनका हौसला अफजाई भी करेंगे।
दरअसल स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा 26 अप्रैल रात के 8:00 बजे कोरोना योद्धा के मैदानी अमले के साथ होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके समस्या जानने के साथ-साथ वह उनके किए गए कार्यों के लिए उनका हौसला अफजाई करेंगे। बता दे कि प्रदेश के समस्त संभाग जिला एवं विकास खंड के चिकित्सक और मेडिकल ऑफिसर से एलएचवी, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ से संवाद करते हुए वह उनसे प्रदेश में तेजी से फैल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए सुझाव पर भी चर्चा करेंगे।
वही अगर आपके कोई सवाल लिए सुझाव है तो वह आज 25 अप्रैल शनिवार शाम 6:00 बजे तक आप नरोत्तम मिश्रा के फेसबुक(facebook), ट्विटर अथवा फेसबुक पे के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भेज सकते हैं। जिसके बाद कल होने वाली संवाद में वह इसके ऊपर चर्चा करेंगे।
Manthan News Just another WordPress site