Breaking News

अटल सागर बांध के छह गेट खोले गए

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बारिश के चलते सिधु नदी में बने अटल सागर (मणिखेड़ा) बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि मणि खेड़ा अटल सागर बांध के 6 गेट कल देर रात खोल दिए गए।

सिधु नदी पर बने इस बांध के केचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढè गया था, जिसकी वजह से गेट खोले गए हैं। भू अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के अनुसार जिले में अभी तक लगभग 615 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है।

Check Also

सर्किल जेल शिवपुरी में भाईदूज पर बंदियों के लिए खुली मुलाकात की व्यवस्था; 11 नवंबर को महिलाएं और बच्चे कर सकेंगे मुलाकात*

*समाचार* *सर्किल जेल शिवपुरी में भाईदूज पर बंदियों के लिए खुली मुलाकात की व्यवस्था; 11 …