Breaking News

प्रशिक्षण: शिवपुरी निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने कोलारस पुलिस जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण: शिवपुरी निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने कोलारस पुलिस जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

आज बुधवार को शिवपुरी निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया साथ में सुबेदार अरुण जादौन‌ ने कोलारस पुलिस जवानों को भय मुक्त विधानसभा चुनाव कराने को लेकर प्रशिक्षण दिया। निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने जवानों को उनके कार्यों व दायित्वों से अवगत कराया गया। वहीं चुनाव के दौरान किन-किन चीजों का ख्याल रखना है, ये सारी बातें बतायी गई। ताकि चुनाव के दौरान जवानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सुबेदार अरुण जादौन ने कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराना पुलिस का दायित्व है। इसमें पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
कोविड-19 को लेकर जो गाइडलाइन जारी किया गया है, उसका हर हाल में पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। खुद तो नियमों का पालन करेंगे ही साथ ही साथ लोगों से भी नियमों का पालन करवाएंगे। चुनाव ड्यूटी के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना है
मतदान केंद्र से लेकर मतदान सामग्रियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस पर ही होती है। इसका भी ख्याल पुलिस जवान व पदाधिकारी रखेंगे। निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने कहा कि पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से ड्यूटी चुनाव में ड्यूटी करें। न किसी के पक्ष और न प्रलोभन में कार्य करना है।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …