Breaking News

IPS सचिन अतुलकर को ग्वालियर का DIG बनाया

भोपाल। IPS अधिकारी सचिन अतुलकर का एक बार फिर नई जिम्मेदारी दी गई है। IPS सचिन अतुलकर को ग्वालियर का DIG बनाया गया है। सचिन अतुलकर 2007 बैच के IPS अधिकारी हैं,इससे पहले वो SAF की 7वीं बटालियन में पदस्थ थे।

भोपाल, उज्जैन में दे चुके हैं सेवाएं 2007 बैच के IPS सचिन अतुलकर फिटनेस के मामले में पुलिस डिपार्टमेंट के अफसर-कर्मचारियों के आइकॉन हैं। इसके पहले IPS सचिन अतुलकर का ट्रांसफर भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर में किया गया था। IPS सचिन अतुलकर एसपी उज्जैन के रूप में भी पदस्थ रहे है। महज 22 साल की उम्र में आईपीएस बनने वाले अतुलकर ने अपनी ज्वाइनिंग के बाद से ही युवाओं बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, यही वजह है कि उनका अंदाज किसी फिल्मी स्टार की तरह नज़र आता है।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …