Breaking News

फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े शिवपुरी सीआरपीएफ(CIAT) जवान

शिवपुरी में गुरुवार को सीआरपीएफ शिवपुरी ने फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया। दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में सीआरपीएफ जवान दौड़ लगाकर स्वस्थ रहने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं। इस आयोजन के तहत सीआरपीएफ सीआईएटी स्कूल शिवपुरी के जवानों ने सीआरपीएफ आईजी मुलचंद पवार के नेतृत्व में दौड़ लगाई। बताया गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन फिट इंडिया अभियान के तहत स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। सीआरपीएफ आई जी मुलचंद पवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …