Breaking News

एनसीईआरटी की राजनीति शास्त्र की किताब पर मध्य प्रदेश में लगेगी रोक, 

भोपाल. राज्य सरकार मध्य प्रदेश में एनसीईआरटी की 12वीं की राजनीति शास्त्र की किताब पर रोक लगाएगी। शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखने जा रहे हैं। असल में, किताब में भाजपा को हिंदुत्व एजेंडे वाली पार्टी बताया गया है। फिलहाल किताब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) से संबद्ध निजी स्कूलों में पढ़ाई जा रही है। जबकि सरकारी स्कूलों में अगले साल से सीबीएसई पैटर्न का कोर्स लागू किया जाना प्रस्तावित है।
– राजनीति शास्त्र की किताब में ‘स्वतंत्र भारत में राजनीति’ अध्याय में भाजपा और कांग्रेस के विषय में विस्तार से लिखा गया है। किताब में बताया गया है कि भाजपा हिंदुत्व एजेंडे वाली पार्टी है। किताब में यह भी उल्लेख है कि गोधरा में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा हुई। हिंसा का तांडव एक माह चला और उस हिंसा में 1100 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर मुसलमान थे।
अटल जी की गुजरात को राजधर्म निभाने की सीख भी शामिल  
– इस हिंसा के समय  अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और उन्होंने गुजरात सरकार को राजधर्म निभाने की सीख दी थी। लेखक ने किताब में यह भी लिखा है कि अधिकतर दल भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा से सहमत नहीं हैं और भाजपा ने अयोध्या विवाद को चुनावी मुद्दा बनाया।
राजनीति के एक कालखंड को कांग्रेस प्रणाली नाम दिया 
– लेखक ने किताब में कांग्रेस का भी जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि देश में लंबे समय कांग्रेस के प्रभुत्व का दौर रहा है और गुटबाजी कांग्रेस की कमजोरी नहीं ताकत बनी। कांग्रेस आजादी के बाद हर चुनाव में आगे रही और राजनीति के एक कालखंड को कांग्रेस प्रणाली कहा जाता है।
कांग्रेस ने छपवाई, पीएम को बदनाम करने की साजिश: प्रभात झा
– मामले में राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2007 में कांग्रेस ने यह किताब साजिश के तहत छपवाई है। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस की साजिश प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की है। झा ने कहा कि इस साजिश के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह और तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल का हाथ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर फिलहाल विदेश में हैं। वापस लौटकर वे खुद जांच करेंगे।
चार साल से मौन क्यों रही भाजपा 
– कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि साढ़े चार साल से कहां थे बदनाम और षड्यंत्र करने की मानसिकता भाजपा की है। कांग्रेस में इस प्रकार की परंपराएं नहीं हैं। यदि प्रभात झा की बात ठीक भी है तो साढ़े चार साल से केंद्र सरकार क्या कर रही थी। भाजपा में कुछ लोग ऐसे हैं, जो मोदी जी की वास्तविकता सबको दिखाना चाहते हैं, इसलिए साढ़े चार साल से मौन रहे। 
एचआरडी को किताब पर रोक लगाने के लिए लिख रहे हैं
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री  दीपक जोशी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अभी 12वीं में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम नहीं चल रहा है। अभी प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में इस कोर्स की किताबें पढ़ाई जा रही हैं। हम इस किताब पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को लिख रहे हैं।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …