भोपाल. सब कुछ ठीकठाक रहा है तो कांग्रेस अगस्त में 100 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी। इसमें मौजूदा 43 विधायकों के नाम तय माने जा रहे हैं, जबकि पार्टी ने 14 विधायकों के नामों पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। पहली सूची में उनके नाम भी शामिल रहेंगे, जो पिछला चुनाव कम मतों के अंतर से हारे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी 57 विधायकों का फीडबैक अलग-अलग स्तर पर मंगवाया है। इसमें ज्यादातर विधायकों का परफॉर्मेंस ठीक पाया गया। कुछ विधायकों का फीडबैक ठीक नहीं मिला। अब इन पर अंतिम निर्णय कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह की बैठक के बाद होगा।
– 5000 से कम मतों से हारे नेताओं पर विचार
विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस के 47 उम्मीदवार 5000 मतों के अंतर से हारे थे। इसमें से अधिकांश नामों पर पार्टी दोबारा विचार कर रही है। चुनाव हारने के बाद भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नेताओं को पार्टी फिर से टिकट देगी। इसके लिए क्षेत्र में उनकी छवि का भी आंकलन किया जा रहा है।

– निजी कंपनी कर रही है सर्वे
कमलनाथ विधानसभा क्षेत्रों सर्वे में निजी कंपनी की मदद ले रहे हैं। इस कंपनी ने 50 फीसदी सीटों का सर्वे पूरा कर लिया है। शेष सीटों का सर्वे काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

– पहली सूची में इनके नाम लगभग तय
विधायक रामनिवास रावत, डॉ. गोविंद सिंह, इमरती देवी, शकुंतला खटीक, केपी सिंह, महेन्द्र सिंह यादव, जयवर्धन सिंह, गोपाल सिंह चौहान, हर्ष यादव, चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर , कुंवर विक्रम सिंह, प्रताप सिंह, मुकेश नायक, नीलांशु चतुर्वेदी, यादवेन्द्र सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह, सुखेन्द्र सिंह बना, सुंदरलाल तिवारी, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, सरस्वती सिंह, रामपाल सिंह, फुंदेलाल मार्को, सौरभ सिंह सिसोदिया, नीलेश अवस्थी, तरुण भनोत, ओंमकार सिंह मरकाम, संजय उइके, हिना कांवरे, मधु भगत, रजनीश सिंह, योगेन्द्र सिंह, सोहनलाल बाल्मीकी, रामकिशोर दोगने, निशंक कुमार जैन, आरिफ अकील, शैलेन्द्र पटेल, गिरीश भण्डारी, झूमा सोलंकी, बाला बच्चन, सुरेन्द्र सिंह बघेल, जीतू पटवारी, हरदीप सिंह डंग

पार्टी को जिताऊ उम्मीदवार चाहिए, ऐसे नामों पर पार्टी विचार चल रहा है। इसमें मौजूदा विधायकों के साथ पिछले चुनाव में हारे उम्मीदवार भी शामिल हैं। यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो पहली सूची अगस्त माह के अंत तक जारी होने की संभावना है।
– चंद्रप्रभाष शेखर, संगठन प्रभारी, कांग्रेस

Manthan News Just another WordPress site