Breaking News

नल जल योजना के तहत मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कोलारस के ग्रामो को होगा इसका फायदा

सोनू सीताराम धानुक ✍️

नल जल योजना के तहत मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कोलारस के ग्राम लेवा, रिजोदा और ग्राम मोहरा मे प्रस्तावित उच्चस्तरीय टंकियों के निर्माण कार्य प्रारम्भ किये जाने से पूर्व भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 5 मार्च 2022 को गुना लोकसभा सांसद माननीय श्री कृष्ण पाल सिंह यादव जी एवं कोलारस विधानसभा विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी जी द्वारा  सहर्ष पूर्वक किया गया। इन तीनों गांवो के कार्यक्रमों में कोलारस ब्लॉक के (R.E.) श्री अमित कुमार पांडे जी की देखरेख एवं मध्य प्रदेश जल निगम की उप प्रबंधक सुश्री कैकशा खान , ऋषव जैन जी एवं पीआईयू सुनील जी एवं टीपीआई टीम हेड श्री सचिन बमनोटे जी एवं सत्यम तोमर जी एवं एसक्यूसी कुलदीप जी और मनीष जी एवं L&T कंपनी और इस योजना के  प्रोजेक्ट मैनेजर श्री डिपिन जी के अतुल्य सहयोग से सम्पन्न हुआ । इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक टोंटी द्वारा स्वच्छ पेय जल पहुंचाने का संकल्प लिया गया एवं माननीय सांसद एवं विधायक जी ने इस योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्राम वासियों से विनर्म निवेदन किया की वे भी इस योजना को सफल बनाने एवं पूर्ण तरीके से साथ देने की बात कही जिससे कहीं कोई रूकावट पैदा ना हो। एवं भूमि पूजन के तत्पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण किया गया।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …