Breaking News

कलापथक दल ने ग्राम पिपरसमां, टोंगरा एवं लालगढ़ में ग्रामीणों को दी यातायात की जानकारी

 

शिवपुरी, 9 मई 2022/

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री अजय भार्गव के निर्देशन में कलापथक दल द्वारा आज जनपद पंचायत शिवपुरी के ग्राम पंचायत पिपरसमां, टोंगरा, लालगढ़ में कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों की जानकारी दी गई।
कलापथक दल के कलाकार श्री विनोद श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में ग्रामीणों को यातायात सुरक्षा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को देने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। बिना इंश्योरेंस वाहन नहीं चलाए और विपरीत दिशा में वाहन नहीं चलाए। उन्होंने ग्रामीणों को नशीले पदार्थों की जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों का सेवन की लत सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समस्या है जो न केवल पूरे विश्व के युवाओं को प्रभावित करती है बल्कि विभिन्न आयु के लोगों को भी प्रभावित करती है। यह व्यक्तियों और समाज को कई क्षेत्रों में नष्ट कर देती है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …