Breaking News

*अपनी सरकार नही बचा पाने का दाग ने खत्म की कमलनाथ की साख़:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*दाग ने कमलनाथ की खत्म की साख*

*अपनी सरकार नही बचा पाने का दाग ने खत्म की कमलनाथ की साख़:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*सरकार बचाने गए कमलनाथ पर उद्धव ठाकरे ने नही किया भरोसा,बेरंग लौटाया*

*भोपाल:महराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर प्रदेश के ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अब कमलनाथ जी को भी समझ आ गया होगा कि राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस व उनकी कितनी साख बची है। सरकार बचाने में जुटे उद्धव ठाकरे ने उनसे मिलने तक से इनकार कर दिया ।*

ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि महराष्ट्र सरकार को लेकर घमासान शिवसेना व उनके सहयोगी संघठनो का अंदुरुनी मामला है लेकिन जिस तरह इस पूरे मामले से कांग्रेस व यहां से सरकार बचाने गए कमलनाथ जी के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया गया वह यह बताने के लिए पर्याप्त है कि कांग्रेस व कमलनाथ जी की राष्ट्रीय राजनीति में साख खत्म हो चुकी है ।

डॉ मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में कांग्रेस भी महत्वपूर्ण घटक है इसके बावजूद उद्धव ठाकरे या शिव सेना कांग्रेस को इस संकट में भी दूर रख रही है। यही नही मध्य्प्रदेश से भेजे गए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी तक से उद्धव ठाकरे ने खुद को कोविड पॉजिटिव बताकर मिलने से ही इनकार कर दिया जबकि इसके कुछ घण्टे बाद ही उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार व अन्य नेताओं से भेंट कर सरकार बचाने के लिए मंथन किया।संभवत खुद की सरकार नही बचा सके कमलनाथ पर उन्होंने भरोसा ही नही किया।

ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र का घटनाक्रम बताता है कि काँग्रेस व उनके वरिष्ठ नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर साख खत्म हो गयी है ।136 साल पुरानी आज अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है और इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार है।कांग्रेस की यह हालत उन राजनेतिक दलों के लिए भी चेतावनी है जो हिन्दू व राष्ट्र हित के खिलाफ मानसिकता रखते है। देश ऐसे दलों को कभी माफ नही करती है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …