Breaking News

हैं तैयार हम’, कोविड मॉक ड्रिल की समीक्षा करने पहुंचे डीन डॉ केबी वर्मा

दुनिया में एकबार फिर कोरोना तेज़ी से फैल रहा हैं जिसके लिए देश के सभी अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है.

शिवपुरी -देश भर के सभी अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेज शिवपुरी का मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मेडिकल कॉलेज डीन डॉ केबी वर्मा ने कोविड मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए मेडिकल चिकित्सालय का दौरा किया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक डॉ विकास त्यागी ने कोविड माॅकड्रिल की बारे में विस्तार से समझाया कि कैसे मरीज को रिसीव किया जायेगा मरीज को इलाज मुहैया कराया जायेगा।

 

डॉ केबी वर्मा ने कहा, ‘दुनिया में कोरोना तेज़ी से फैल रहा है. इससे निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज को तैयार किया जा रहा है.’।

 

मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौॠषी ने बताया, हम हर तरह से तैयार हैं। डॉक्टर हैं, इससे ज्यादा नर्स हैं। हमारे पास कोविड पेशेंट को ट्रीट करने का एक्सपीरिएंस भी है। जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर्स हैं। ICU में बेड हैं। हम सब मिलकर हालात संभाल लेंगे। लोग घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी बरतें।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …