Breaking News

नर सेवा नारायण सेवा है: सांसद डॉक्टर के पी यादव

सांसद यादव ने वरिष्ठ व दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण.

Sep 24, 2023

अशोकनगर – सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ व दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु आज सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम डीडीआरसी अशोकनगर में आयोजित किया गया था जिसमें लगभग 115 वरिष्ठ जनों को कुल 525 उपकरण प्रदान किए गए।

जिसमे मुख्य रूप से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर,कान की मशीन,छड़ी,बैसाखी,कृत्रिम दांत एवं चश्मा का निशुल्क वितरण किया गया।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ जनों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु परीक्षण शिविर 7 फरवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक किया गया था।
इस परिक्षण में कुल 391 वरिष्ठ जनों को 2011 सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया था जो कि आज समारोह के रूप में वितरत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव उपस्थित रहे. उन्होंने कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए कहा कि हमें हर परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए, सरकार आपकी मदद के लिए सदैव प्रयत्नशील है, हमारे सरकार के मुखिया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समाज के सभी वर्गों के प्रति संवेदनशील सोच रखते हैं।सांसद यादव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एनएस नरवरिया अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी एवं संचालक सामाजिक न्याय विभाग अशोकनगर, संदीप यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोक नगर, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण से अरुण कुमार पांडे,लेखा अधिकारी एवं अन्य जन प्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …