Breaking News

विद्यार्थी हमारे देश का आने वाला भविष्य है- सांसद डॉक्टर के पी यादव

अशोकनगर! Published by: Akshay purohit Oct 3, 2023

उत्कृष्ट विद्यालय गुना व अशोकनगर सहित लोकसभा क्षेत्र में सांसद डॉ के पी यादव ने 100 स्मार्ट क्लास व 11 हजार विद्यार्थियों को डेस्क विथ बेग का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नई शिक्षा नीति 2020 के तहत क्षेत्रीय सांसद डॉ० के० पी० यादव के सौजन्य से मध्य प्रदेश राज्य के 100 विद्यालयों को गेल (इंडिया) लि० एवं यूनिसेड के माध्यम से सोलर स्मार्ट क्लास जिज्ञासा लैब के लिए चयनित किया गया। आज सांसद डॉ० के० पी० यादव द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उ०मा० विद्यालय , अशोक नगर और गुना में गेल (इंडिया) लि० के द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यूनिसेड के सहयोग से सौर ऊर्जा चालित स्मार्ट कक्ष , जिज्ञासा लैब का उद्घाटन एवं स्कूल बैग विथ एजुकेशनल डेस्क के वितरण समारोह किया गया। सांसद श्री यादव द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गेल एवं यूनिसेड के द्वारा विज्ञान और गणित के विषयों की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में सफल और सराहनीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं और जिज्ञासा लैब स्थापित और संचालित कराई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमारे देश का आने वाला भविष्य हैं उनकी बेहतरीन के लिए हम जो कर सकते हैं अवश्य करेंगे। गेल के सहयोग के लिए सांसद डॉ० के० पी० यादव ने दीपक वार्ष्णेय डी०जी०एम०, गेल(इंडिया) लि० दिल्ली और अवनीश त्रिपाठी

वरिष्ठ नीति सलाहकार – भारत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।
जिज्ञासा लैब के लिए प्रत्येक चयनित विद्यालय को दृश्य श्रव्य सामग्री के लिए प्रोजेक्टर , प्रोजेक्टर स्क्रीन, सोलर पावर सिस्टम ( ल्यूमिनस बैटरी, इन्वर्टर , सोलर पैनल), विज्ञान एवं गणित किट और टी०एल०एम० सहित लगभग 220 शिक्षण सामग्री प्रदान कराई गई। आंगनवाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों में जमीन पर बैठ कर पढ़ने वाले बच्चों को सांसद यादव द्वारा स्कूल बैग विथ एजुकेशनल डेस्क वितरित किए गए। डॉ० के० पी० यादव ने बच्चों के साथ अपने शैक्षिक जीवनकाल को भी साझा किया। सांसद ने कहा कि आगे आने वाले समय में यहां ATL(अटल टिंकरिंग लैब ) भी संचालित कराई जाएगी। इस अवसर पर अवनीश त्रिपाठी वरिष्ठ नीति सलाहकार, भारत सरकार ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जिज्ञासा लैब आप सभी के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी आपकी शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा यह जिज्ञासा लैब पूर्णतया “आओ करके सीखें ” पर आधारित है।नई शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। इस शुभ अवसर सांसद डॉ० के० पी० यादव के साथ – साथ अवनीश त्रिपाठी वरिष्ठ नीति सलाहकार,भारत सरकार, दीपक वार्ष्णेय डी०जी०एम०, गेल(इंडिया) लि०,दिल्ली, कु०नमिता गेल(इंडिया) लि०, विजयपुर, नीरज शुक्ला जिला शिक्षा अधिकारी अशोक नगर, राहुल शर्मा डी०पी०सी० अशोक नगर श्री राजेश गोयल (ADEO) गुना, बी० के०बामौरिया (प्रधानाचार्य – अशोक नगर) एवं आसिफ खान (प्रधानाचार्य – गुना) और विद्यालय शिक्षक स्टाफ और यूनिसेड टीम उपस्थित रही।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …