Breaking News

करैरा पुलिस द्वारा अवैध शराब का जखीरा पकड़ा

Published by: Akshay purohit

Oct 4, 2023

देशी विदेशी शराब और मोटरसाइकिल मिलाकर कुल 08 लाख का माल बरामद

करैरा….करैरा पुलिस ने आज अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए देशी विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है ।
जानकारी के मुताबिक करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की फतेहपुर के कंजर डेरे में अवैध कच्ची और पक्की शराब रखी हुई है जिसे वे वहां से बेचते है ।और आने वाले चुनाव में बेचेंगे । मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस फतेहपुर गांव जा रही थी तब एक लड़का मोटरसाइकिल से आता देख पुलिस ने पकड़ लिया । जांच एवं पूछताछ करने पर उसकी मोटरसाइकिल पर दो अवेध शराब की थैली मिली ।पूछताछ करने पर उसने बताया की मेरे पिताजी उज्जैन कंजर के डेरे पर अवेध शराब रखी हुई है । पुलिस को देखकर उज्जैन कंजर खडीचा की पहाड़ी में जाकर छिप गया । पुलिस ने उसके डेरे से 30 पेटी गोया की अंग्रेजी शराब 20 पेटी bolt कंपनी की बीयर 10 पेटी देशी प्लेन मदिरा 3 केनों में 140 लीटर कच्ची शराब कुल 740 लीटर शराब 07 लाख 30 हजार की जप्त की । मोटरसाइकिल की कीमत मिलाकर कुल 08 लाख का माल जप्त किया ।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …