Breaking News

14 साल की किशोरी के साथ मक्का के खेत में मुंह बोले चाचा ने किया रेप कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Published by: Akshay purohit

Oct 4, 2023

शिवपुरी…बदरवास थानांतर्गत खाई खेड़ा गांव में कलियुगी चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया । बच्ची के चिल्लाने पर जब उसकी मां वारदात वाले स्थान पर पहुंची तो चाचा बच्ची की मां को देखकर रफूचक्कर हो गया । पीड़ित बच्ची ने अपनी मां के साथ बदरवास थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत खाई खेड़ा गांव में रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि वह अपने खेत पर चारा लेने गई हुई थी। इसी दौरान मुंह बोले चाचा आया और मक्का खेत में ले जाकर जबरदस्ती पटक लिया फिर बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता के चिल्लाने के बाद उसकी मां आई तो मुंह बोला चाचा मौके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ पहुंचकर मामले की शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई लेकिन बदरवास थाना पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया । पुलिस में कोई कार्यवाही न होते देख लड़की आज कलेक्टर कार्यालय आकर इंसाफ की गुहार लगाई ।

वहीं इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव का कहना है इस मामले में पीड़िता ने जो बताया उसके आधार पर धारा 164 के बयान कराकर पॉस्को एक्ट और अन्य धाराओं में कार्यवाही की है ।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …