Breaking News

शिवपुरी के जूडो खिलाड़ियों ने खेलो एमपी राज्य स्तर पर जीते 9 पदक

Published by: Akshay purohit

Oct 7, 2023

शिवपुरी, / खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अथक प्रयासों से मध्य प्रदेश में खेलो एमपी खेलों का आयोजन किया गया जिसमें जूडो खेल का आयोजन 2 से 5 अक्टूबर तक भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें शिवपुरी जिले के 9 बालक बालिका जुडो खिलाड़ियों ने ग्वालियर संभाग के दल में शामिल होकर राज्य स्तर पर खिलाड़ियों ने भागीदारी की और अपने खेल के शानदार जौहर दिखाते हुए पांच स्वर्ण पदक तीन कांस्य पदक अपने नाम किए और अपने जिले का नाम रोशन किया।
पदक प्राप्त खिलाड़ी नैना शर्मा स्वर्ण पदक 44 केजी, युश्रा फातिमा स्वर्ण पदक 52 केजी, प्रियांशी राठौर स्वर्ण पदक 57 केजी, मयंक परिहार स्वर्ण पदक 60 केजी, उदित नारायण यादव स्वर्ण पदक 73 केजी, युवराज सिंह राणा कंस पदक 55 किलोग्राम, सुनैना शर्मा कंस पदक 40 किलोग्राम, लक्ष्मी राठौर कांच पदक 48 किलोग्राम  शामिल है।
खेल अधिकारी डॉ. कृष्णकांत खरे के द्वारा बताया गया कि यह सभी बालक बालिका खिलाड़ी खेल परिसर में प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं और खेलो एमपी में शिवपुरी जिले के 5 स्वर्ण 3 कांस्य पदक हासिल किया। यह सभी खिलाड़ी इसी तरह अपने खेल का नियमित अभ्यास करते रहे एक दिन बहुत अच्छे पायदान पर जरूर पहुंचेंगे और खेल को अपना करियर बनाएंगे।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …