Breaking News

उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन अशोकनगर स्टेशन पर स्टॉपेज का प्रारंभ सांसद डॉ केपी यादव को स्थानीय नागरिकों ने दिया धन्यवाद

Published by.Akshay purohit

Oct 10, 2023

शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव हुआ प्रारम्भ।

सांसद डॉ केपी यादव को स्थानीय नागरिकों ने दिया धन्यवाद

विगत दिनों रेल मंत्रालय द्वारा घोषित उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन अशोकनगर स्टेशन पर स्टॉपेज का प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सांसद प्रतिनिधि गण ने स्थानीय यात्रियों के साथ ट्रेन का स्वागत किया तथा ट्रेन के चालक का अभिनंदन कर ठहराव प्रारंभ किया गया गौरतलब है कि उक्त ट्रेन के स्टॉपेज की लंबे समय से मांग की जा रही थी,जिसको लेकर सांसद डॉक्टर केपी यादव ने प्रयास किया,अंततः उक्त ट्रेन का स्टॉपेज अशोक नगर में प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही आज से मावन में कोटा-बीना मेमू ट्रेन, शाडोरा तथा पिपरई में ग्वालियर- भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा बदरवास में रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव का भी प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि तीर्थनारायन शर्मा,अरुण अग्रवाल,अनिल रघुवंशी सांदोह, अशोक पाटनी सहित अनेक यात्री व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …