Breaking News

कोतवाली पुलिस ने पकड़ी दो लाख की शराब 

Published by: Akshay purohit

Oct 11, 2023

शिवपुरी – कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से बिकने को जा रही दो लाख रुपए कीमत की 29 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब अवैध हथियार अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं विक्रय को रोकने हेतु शिवपुरी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई । सूचना के आधार पर कठमई रोड पर दो व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब विक्रय की जा रही है । सूचना मिलने पर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर 29 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

वही ओ..वहीं थाना प्रभारी विनय यादव का कहना है कि ये पहले से ही अपराधी है । और शराब कहां से लाते है इसकी जानकारी ली जा रही है ।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …