Breaking News

सहेली महिला मंडल समिति द्वारा निकाली 101 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

Published by: Akshay purohit

Oct 17, 2023

बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने की सहभागिता

नगर में पहली बार महिलाओं द्वारा 101 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की इस आयोजन का संयोजन सहेली महिला मंडल समिति द्वारा किया गया।

चुनरी यात्रा का शुभारंभ पछाड़ीखेड़ा स्थित श्री लव कुश मंदिर से हुआ जो तायडे कॉलोनी होते हुए मंडी रोड स्थित काली माता मंदिर पर चुनरी अर्पण कर समाप्त हुई। यात्रा का स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम की संयोजिका नैना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

डॉक्टर अनुराधा कृष्ण पाल सिंह यादव, सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।श्रीमती ज्ञानेश्वरी सक्सेना,श्रीमती साधना शर्मा श्रीमती चंदा यादव,श्रीमती उमा दुबे,श्रीमती किरण कुशवाह,श्रीमती मांडवी शर्मा,श्रीमती लखन यादव,श्रीमती अर्चना देवलिया,श्रीमती अर्चना उपाध्याय,श्रीमती शीला जाटव,श्रीमती मिथलेश यादव,श्रीमती टीना रघुवंशी श्रीमती माही अग्रवाल,श्रीमती दीपा रघुवंशी एवं समस्त सहेली महिला मंडल समिति की सदस्य उपस्थित रहीं।

Check Also

शिवपुरी में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला दहन

शिवपुरी में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला दहन जेएनयू …