शिवपुरी ,
Published by: Akshay purohit
Dec 29, 2023
नगर पालिका परिषद की बैठक में कर्मचारी ने पार्षद से की अभद्रता नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारी को किया नौकरी से बर्खास्त शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक के दौरान आज एक कर्मचारी द्वारा पार्षद से पानी मांगने पर अभद्रता की गई। अभद्रता के बाद नगर परिषद को स्थगित कर दिया इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की बात कही है। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 35 से पार्षद मट्टू खटीक ने बताया कि जब उन्होंने कर्मचारियों से पानी मांगा तो कर्मचारी द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। यह कर्मचारी अपराधिक प्रवृत्ति का है।
मट्टू खटीक वार्ड पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने परिषद के दौरान अभद्रता करने वाले कर्मचारी को तत्काल परिषद से बाहर निकाल दिया और उन्होंने कहा कि यह है आपराधिक प्रवृत्ति का है मैं इसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करती हूं। वाईट गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुरी
Manthan News Just another WordPress site