मध्यप्रदेश में नई सरकार के मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा..
मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की सरकार में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा इसका सस्पेंस अब खत्म हो गया है। मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाला गृह औ वित्त मंत्रालय डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को दिया गया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला को मिला है। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन विभाग दिया गया है। बता दें कि मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर गुरुवार को सीएम मोहन यादव दिल्ली गए थे जहां पार्टी आलाकमान के साथ मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन हुआ और अब मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि मोहन कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग अपने पास रखे हैं. इनके अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री न सौंपे गए हों, वो भी सीएम के पास ही रहेंगे.
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा: वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग.
-उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग.
-कुंवर विजय शाह: जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग.
-कैलाश विजयवर्गीय: नगरीय विकास और आवास संसदीय कार्य मंत्री
.-प्रहलाद पटेल: पंचायत और ग्रामीण विकास श्रम मंत्रालय
राकेश सिंह: लोक निर्माण विभाग
-करण सिंह: वर्मा राजस्व
-उदय प्रताप सिंह: परिवहन, स्कूल शिक्षा
-संपतिया उइके: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
-तुलसीराम सिलावट: जल संसाधन
-एंदल सिंह कंसाना: किसान कल्याण और कृषि विकास
-निर्मला भूरिया: महिला और बाल विकास
-गोविंद सिंह राजपूत: खाद नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण
-विश्वास सारंग: खेल और युवा कल्याण सहकारिता
-नारायण सिंह कुशवाहा: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण
-नागर सिंह चौहान: वन पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
-प्रद्युम्न सिंह: तोमर ऊर्जा
-राकेश शुक्ला: नवीन एव नवकरणीय ऊर्जा
-चेतन कश्यप सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम
-इंदर सिंह परमार: उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास
एवं रोजगार
-कृष्णा गौर: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु कल्याण
-धर्मेंद्र सिंह लोधी: संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
-दिलीप जायसवाल: कुटीर और ग्राम उद्योग
-गौतम टेटवाल: तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार
-लखन पटेल: पशुपालन एवं डेयरी
-नारायण सिंह पवार: मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास
-नरेंद्र शिवाजी पटेल: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
प्रतिमा बागरी: नगरीय विकास एवं आवास
-दिलीप अहिरवार: वन पर्यावरण
-राधा सिंह: पंचायत एवं ग्रामीण विकास
25 दिसंबर को हुआ था मंत्रिमंडल का विस्तार
बता दें कि मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. इस दौरान 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें 18 कैबिनेट, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्री शामिल हैं. नए मंत्रियों में ओबीसी का दबदबा है. 28 में से 12 मंत्री ओबीसी वर्ग से बनाए गए हैं. सामान्य वर्ग से सात और अनुसूचित जाति से पांच मंत्री बनाए गए हैं. नई सरकार के नए मंत्रिमंडल में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से भी चार मंत्री बनाए गए हैं.
Manthan News Just another WordPress site