Breaking News

शासन की नीतियों का, प्रभावी क्रियान्वयन, कत्र्तव्यों की सार्थकता-तरूण राठी

परिणाम शहर में सिन्ध, ग्रामीण जल संरचनाओं के कार्यो में गति
विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
म.प्र. शिवपुरी। शासन की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन ही कत्र्तव्यों की सार्थकता है जिसे हम टीम भावना के साथ बखूबी कर पा रहे। इतना ही नहीं हमने दूर-सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से पूर्व जल सरंचनाओं को सुदृढ़ करने के कार्यो को भी शुरु कर, उन्हें गति प्रदान करने का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। शिवपुरी शहर में सिन्ध जल की मौजूदगी इस बात का परिणाम है। कि हमारा क्रियान्वयन टीम भावना के साथ प्रभावी व सार्थक रहा। जल्द ही सिन्ध पेयजल की सप्लाई शहर के अन्य भागों में भी शुरु हो सकेगी।
        उक्त बात शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी ने विलेज टाइम्स संपादक वीरेन्द्र शर्मा से अनौपचारिक चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि समस्या जो भी हो उसका सही समय पर सटीक निदान तथा शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राही को बगैर किन्तु-परन्तु के सीधे मिलना चाहिए यहीं मेरी कोशिश रहती और अपने अधिकारी, कर्मचारियों से भी मैं यहीं अपेक्षा रखता हूं। शासकीय कार्य में कोताही, कत्र्तव्य विमुखता की श्रेणी में आती है। जिस पर कड़ी कार्यवाही करना और ठीक से कत्र्तव्य निर्वहन करने वालो शाबासी हमारे कार्य का भाग है।
      दूसरे क्षण वह यह भी कहते नहीं थकते कि हमारे सभी अधिकारी, कर्मचारी सरकार, शासन की मंशा अनुरुप अपने-अपने कार्यो में जुटे है और मैं उम्मीद करता हूं कि शिकायत का मौका न मिले।

Check Also

MP में ओबीसी को 27% आरक्षण पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार ने बनाई विशेष रणनीति, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

🔊 Listen to this भोपाल। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सरकारी नौकरियों में …